विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में पूंछे गए गणित के महत्वपूर्ण प्रश्नों को Maths Quiz के रूप में दिया गया है जिसे हल करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
Maths Quiz In Hindi
1. (π-e) है?
- एक धनात्मक परिमेय संख्या
- एक ऋणात्मक परिमेय संख्या
- एक अपरिमेय संख्या
- परिमेय और अपरिमेय संख्या
एक अपरिमेय संख्या
2. π है, एक
- परिमेय संख्या
- अपरिमेय संख्या
- अभाज्य संख्या
- पूर्णाक
अपरिमेय संख्या
3. एक परिमेय संख्या 5/19 व इसके योज्य प्रतिलोम के गुणनफल का गुणात्मक प्रतिलोम होगा-
- -361/25
- 361/25
- 381/25
- -381/25
-361/25
4. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- 1000 के पूर्ववर्ती का पूर्ववर्ती 999 है
- 1000 के पूर्ववर्ती का परवर्ती 1001 है
- 1000 के पर्ववर्ती का परवर्ती 1002 है
- 1000 के परवर्ती का पूर्ववर्ती 1000 है
1000 के परवर्ती का पूर्ववर्ती 1000 है
5. किसी पूर्णाक का वर्ग करने पर इकाई के स्थान पर कौन-सी संख्या नहीं हो सकती है?
- 0
- 1
- 2
- 5
2
6. किन्ही दो परिमेय संख्याओं के बीच-
- कोई परिमेय संख्या नहीं होती है
- केवल एक परिमेय संख्या होती है
- अनन्त परिमेय संख्या होती है
- केवल एक परिमेय संख्या और कोई अपरिमेय संख्या नहीं होती है
अनन्त परिमेय संख्या होती है
7. 7 और 13 के बीच कितनी परिमेय संख्याएं होगी?
- 5
- 6
- अनन्त
- 7
अनन्त
8. प्रथम 35 विषम प्राकृतिक संख्याओं का योग है?
- 1225
- 962
- 1489
- 630
1225
9. दो संख्याओं का योगफल तथा गुणनफल क्रमशः 11 और 18 है, तब इन संख्याओं के व्युत्क्रम का योग है-
- 2/11
- 11/2
- 18/11
- 11/18
11/18
10. दो अंको वाली संख्या के दोनों अंकों को योग 7 है यदि संख्या में 27 जोड़ दिया जाए, तो अंकों का क्रम उलट जाता है वह संख्या है-
- 25
- 52
- 34
- 43
25
11. 496 योग 318 का निकटतम सैकड़ा में मान है-
- 814
- 800
- 178
- 700
800
12. 999 तथा 3000 के बीच 4 अंको वाली कितनी संख्याएं हैं?
- 2001
- 2000
- 1999
- 1998
2000
13. बिना कोई शेषफल के निम्न में से कौन-सी संख्या 9361 को विभाजित करती है?
- 19
- 17
- 13
- 11
11
14. 5671 और उसके अंकों को पलट देने पर प्राप्त संख्या का अंतर है-
- 3916
- 7436
- 3906
- 4906
3906
15. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
- 1 अभाज्य संख्या नहीं है
- 1 अभाज्य संख्या है
- 1 संयुक्त संख्या है
- 2 अभाज्य संख्या नहीं है
1 अभाज्य संख्या नहीं है
16. यदि a, a+2, a+4 अविभाज्य संखाएं हो, तो a के कितने मान है?
- एक
- दो
- तीन
- तीन से अधिक
एक
17. दो संख्याओं का योग 32 है उनमें से यदि एक संख्या -36 हो तो दूसरी संख्या है-
- -68
- 68
- -4
- 4
68
18. 25 से कम अभाज्य संख्याएं कितनी हैं?
- 5
- 7
- 8
- 9
9
19. 1 से 100 तक की संख्याओं में अंक 0 कितनी बार आता है?
- 9
- 10
- 11
- 12
11
20. प्रथम पांच धन रूढ़ (अभाज्य) संख्याओं का योग है-
- 20
- 39
- 28
- 18
28