CDP Online Test in Hindi
1. “बाल्यावस्था, जीवन का अनोखा काल है।” यह कथन किसका है?
- हरलॉक का
- कोल व ब्रूस का
- स्किनर का
- वाटसन का
कोल व ब्रूस का
2. शैशवावस्था में बालक का भार बालिका से-
- कम होता है
- अधिक होता है
- समान होता है
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
अधिक होता है
3. नवजात शिशु में हड्डियों की संख्या होती होती है-
- 100
- 205
- 270
- 350
270
4. बालक के नैतिक विकास का तात्पर्य है उसका-
- सामजिक विकास
- शारीरिक विकास
- धार्मिक विकास
- चारित्रिक विकास
चारित्रिक विकास
5. वह अवधि जो वयस्कता के संक्रमण की पहल करती है, उसे क्या कहते हैं?
- मध्य बाल्यावस्था
- पूर्व-क्रियात्मक अवधि
- बाल्यावस्था की समाप्ति
- किशोरावस्था
किशोरावस्था
6. निम्न में से कौन-सी बाद की बाल्यावस्था के बौद्धिक विकास की विशेषता नहीं है?
- भविष्य की योजना की सूझ-बूझ
- विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में अधिक रुचि
- बढ़ती हुई तार्किक शक्ति
- काल्पनिक भयों का अंत
भविष्य की योजना की सूझ-बूझ
7. गिरोह अवस्था किस आयु-वर्ग एवं विलम्ब-विकास से सम्बंधित है?
- 16-19 वर्ष एवं नैतिकता
- 3-6 वर्ष एवं भाषा
- 8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण
- 16-19 वर्ष एवं संज्ञानात्मक
8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण
8. संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों-संवेदी पेशीय, पूर्व संक्रियात्मक, स्थूल संक्रियात्मक और औपचारिक संक्रियात्मक, की पहचान की गई?
- हिलगार्ड द्वारा
- स्किनर द्वारा
- हरलॉक द्वारा
- पियाजे द्वारा
पियाजे द्वारा
9. 14 वर्षीय देविका अपने-आप से पृथक स्वनियंत्रित व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रही है। वे विकसित कर रही है?
- नियमों के प्रति घृणा
- स्वायत्तता
- किशोरावस्था अक्खड़पन
- परिपक्वता
स्वायत्तता
10. स्टेनले हाल का सिद्धांत निम्न में किसकी व्याख्या करता है?
- बुद्धि की प्रकृति
- अधिगम में अभिप्रेरणा की भूमिका
- मूल्यों का विकास
- किशोरावस्था का विकास
किशोरावस्था का विकास
11. ‘विद्रोह की भावना’ की प्रवृत्ति निम्न में से किस अवस्था से सम्बन्धित है?
- बाल्यावस्था
- शैशवावस्था
- पूर्व किशोरावस्था
- मध्य किशोरावस्था
पूर्व किशोरावस्था
12. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता है?
- बाल्यावस्था
- शैशवावस्था
- किशोरावस्था
- प्रौढ़ावस्था
किशोरावस्था
13. किस व्यवहारवादी ने कहा है? “मुझे नवजात शिशु दे दो। मैं उसे डॉक्टर, वकील, चोर या जो चाहूँ बना सकता हूँ।”
- फ्रीमैन
- न्यूमैन
- वाटसन
- होलजिंगर
वाटसन
14. पूर्वाग्रही किशोर/किशोरी अपनी ………के प्रति कठोर होंगे।
- समस्या
- जीवनशैली
- सम्प्रत्यय
- वास्तविकता
समस्या
15. शैशवावस्था में बच्चों के क्रिया-कलाप …….होते हैं?
- मूलप्रवृत्यात्मक
- संरक्षित
- संज्ञानात्मक
- संवेगात्मक
मूलप्रवृत्यात्मक
16. स्व-केन्द्रित अवस्था होती है बालक के-
- जन्म से 2 वर्ष तक
- 3 से 6 वर्ष तक
- 7 वर्ष से किशोरावस्था तक
- किशोरावस्था में
3 से 6 वर्ष तक
17.मां-बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसंद करना सम्बन्धित है?
- किशोरावस्था
- पूर्व-किशोरावस्था
- उत्तर बाल्यावस्था
- शैशवावस्था
पूर्व-किशोरावस्था
18. निम्नलिखित में से कौन-सा आयु समूह परवर्ती बाल्यावस्था श्रेणी के अन्तर्गत आता है?
- 11 से 18 वर्ष
- 18 से 24 वर्ष
- जन्म से 6 वर्ष
- 9 से 12 वर्ष
9 से 12 वर्ष
19. विकास का शिर:पदाभिमुख दिशा सिद्धांत व्याख्या करता है कि विकास इस प्रकार आगे बढ़ता है-
- सामान्य से विशिष्ट कार्यों की ओर
- भिन्न से एकीकृत कार्यों की ओर
- सिर से पैर की ओर
- ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर
सिर से पैर की ओर
20. निम्नलिखित में से कौन-सा वृद्धि और विकास के सिद्धांतों से सम्बंधित नहीं है?
- निरंतरता का सिद्धांत
- वर्गीकरण का सिद्धांत
- समन्वय का सिद्धांत
- वैयक्तिकता का सिद्धांत
वर्गीकरण का सिद्धांत
21. मानव व्यक्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्त्व दिया था?
- कामेनियस
- हाल
- हालिंगवर्थ
- फ्रायड
फ्रायड
22. निम्न में से कौन-सा विकास का सिद्धांत नहीं है?
- अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धांत
- निरन्तर विकास का सिद्धांत
- परस्पर सम्बन्ध का सिद्धांत
- समान प्रतिमान का सिद्धांत
अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धांत
23. “विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।” यह विचार किससे सम्बन्धित है?
- अन्तः सम्बन्ध का सिद्धांत
- निरन्तरता का सिद्धांत
- एकीकरण का सिद्धांत
- अन्तःक्रिया का सिद्धांत
निरन्तरता का सिद्धांत
24. विकास की गति एक व्यक्ति से दूसरे में भिन्न होती है, किन्तु यह एक ……नमूने को अनुगमन करती है।
- एड़ी से चोटी
- अव्यवस्थित
- अप्रत्याशित
- क्रमबद्ध और व्यवस्थित
क्रमबद्ध और व्यवस्थित
25. सीफैलोकौडल प्रवृत्ति के सिद्धांत के अनुसार शारीरिक विकास होता है….
- सिर से पांव की ओर
- निकटवर्ती से लेकर दूरवर्ती अंगों तक
- पांव से सिर की ओर
- दूरस्ठा अंग से निकटवर्ती अंगों तक
सिर से पांव की ओर
26. मस्तकाधोमुखी एवं निकट से दूर का क्रम किस क्रिया का अंग है?
- चेतना
- विकास
- विवृद्धि
- संशोधन
विकास
27. बालक के शारीरिक व क्रियात्मक विकास की दिशा होती है?
- सिर से पैर तथा शरीर के बाहर से मध्य की ओर
- सिर से पैर तथा शरीर के मध्य से बाहर की ओर
- पैर से सिर तथा शरीर के बाहर से मध्य की ओर
- पैर से सिर तथा शरीर के मध्य से बाहर की ओर
सिर से पैर तथा शरीर के मध्य से बाहर की ओर
28. नरेश और मुकेश की आयु समान है उनके सामाजिक एवं मानसिक विकास में काफी अंतर है यां विकास के निम्न सिद्धात के कारण होता है?
- परिमार्जितता का सिद्धांत
- निश्चित तथा पूर्वकथनीय प्रतिरूप का सिद्धांत
- व्यक्तिगतता का सिद्धांत
- समान-प्रतिमान का सिद्धांत
व्यक्तिगतता का सिद्धांत
29. मानव जाति में विकास होता है?
- किशोरावस्था के अंत तक
- बाल्यावस्था के अंत तक
- प्रौढ़ावस्था के प्रारम्भ तक
- जीवनपर्यन्त
जीवनपर्यन्त
30. निम्न में से विकास का कौन-सा सिद्धांत गलत है?
- विकास में वैयक्तित्व विभिन्नता होती है
- विकास, संयोगों का परिणाम है
- यह एक सतत प्रक्रिया है
- यह पूर्वकथनीय है
विकास, संयोगों का परिणाम है